
Kampil News live
बीते दिनों ब्लॉक कंपिल क्षेत्र के गांव नुनेरा में एक ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर हमला हुआ था जिसमें ग्राम विकास अधिकारी ने आरोपित प्रधान पक्ष पर प्रधानमंत्री आवास सर्वे को लेकर अपात्र का नाम सूची में शामिल करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। घटना के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के साथ खींचतान हुई थी और आरोपित पक्ष उनका सर्वे रजिस्टर छीन ले गए थे। इसमें ग्राम विकास अधिकारी ने गांव के ही प्रधान व उनके पुत्रों व अन्य साथियों के खिलाफ थाने में मुकद्मा दर्ज कराया था। इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आया। जब मुकदमे के वादी ग्राम विकास अधिकारी का रुपया लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो करीब 4 मिनट से अधिक का है, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी खंड विकास कार्यालय परिसर में पांच पांच सौ के नोटों की एक गड्डी को किसी ग्रामीण से लेते दिख रहे है। हालाकि रुपए देने वाले ग्रामीण का चेहरा वीडियो में नहीं दिख रहा है। वीडियों में रुपए देने वाला ग्रामीण चालीस हजार रुपए देने की बात कर रहा है। जीएसपी न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो किस समय का है और रुपए किस उद्देश्य के लिए दिए जा रहे है। यह जांच का विषय है। ग्राम विकास अधिकारी का वायरल वीडियो होने पर चर्चाएं आम हो गई है। इस वीडियो को लेकर ग्रामीण प्रधान पक्ष व ग्राम विकास अधिकारी के बीच मुकदमे को लेकर जोड़ कर खूब चर्चाएं कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जो भी हो वीडियो में ग्राम विकास अधिकारी रुपए तो ले रहे हैं अब देखना होगा की ब्लॉक प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
