GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान की रिपोर्ट
विद्युत विभाग टीम पर ग्रामीणों ने क्या हमला
फर्रुखाबाद/ कोतवाली फतेहगढ़ अंतर्गत उपखंड अधिकारी राजेपुर सुजीत कुमार, प्रभारी अवर अभियंता शिवम तिवारी अमृतपुर,अवर अभियंता हरिओम सिंह सलेमपुर नें कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया जिसमे दर्शाया गया कि 8 फरवरी को राजस्व वसूली के लिए टीम ग्राम दुर्जनपुर सरह में कैम्प लगानें गयी थी ग्रामीणों से बिल जमा करनें के लिए कहा गया उसी दौरान ग्रामीण नीरज यादव पुत्र रामवरन, प्रियांशु पुत्र पप्पू , हिमांशु पुत्र पप्पू, लल्ला पुत्र रामनाथ, जेपी पुत्र हरिनाथ व राजू आदि नें हमला बोल दिया मारपीट के साथ ही पत्थरबाजी का भी आरोप लगा है आरोपियों पर कम्प्यूटर व प्रिंटर भी तोड़ा दिया और अवश्यक कागजात भी फाड़ दिये राजस्व वसूली के कार्य में भी बाधा डाली मारपीट में लाइन मैंन ब्रह्मानंद, राजवीर व हरेन्द्र घायल हुए कोतवाल फतेहगढ़ सत्यप्रकाश प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में जाँच की जा रही है मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं