दिल्ली नगीना सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग करता हूं हम लंबे समय से सुन रहे हैं कि विदेशों में भारत का डंका बज रहा
है.अमेरिका ने जिस तरह भारत का अपमान किया है वह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता… यह सब भारत में बढ़ती हुई बेरोज़गारी के कारण हुआ है… हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे… विदेश मंत्री ने जिस तरह से बातों को घुमाने का प्रयास किया था, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए कि जब अमेरिका से हमारे इतने अच्छे संबंध हैं तो फिर क्यों वहां भारतीय नागरिकों के साथ इतना बुरा व्यवहार किया गया?.. मैं विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग करता हूं।