
Kaimganj News:
जनपद अलीगढ़ के गांव मिथलापुरी निवासी अजय कुमार की सात माह की बच्ची सौम्या अपनी मां रुचि के साथ ननिहाल कोतवाली क्षेत्र के गांव ललई में आई थी। सौम्या के नाना संतोष शर्मा ने बताया कि 15 दिन पहले उसकी बेटी रुचि अपने बच्चों को लेकर ननिहाल आई थी। घर पर जब बच्चे बेर खा रहे थे। तभी सौम्या ने बेर में झपट्टा मार कर एक बेर मुँह में रख लिया। बेर उसके गले में फंस गया। इससे वह काफी परेशान हो गई। अन्य बच्चे चीख पुकार मचाने लगे। परिजन डैड और उसके मुंह से बेर निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन नहीं निकल सका। परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाना ने बताया मृतका एक भाई है।
