उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एटा जिले में तैनात सीओ संजय सिंह को एक बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटते हुए देखा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
यह घटना नैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जब सीओ संजय सिंह अपनी ड्यूटी के दौरान एक बाइक सवार युवक से भिड़ गए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीओ संजय सिंह युवक को लाठी से मारते हुए और गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान बाइक सवार हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहा था लेकिन सीओ संजय सिंह ने लगातारी लाठी बरसाएं. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. @tyagivinit7 नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें साफदेखा जा रहा है कि युवक बराबर माफ़ी मांग रहा है मुझे माफ कर दीजिए सीओ संजय सिंह युवक को लाठी से मारते हुए और गुस्से में अलाव होकर बद्दी बद्दी गलियां ते हुए मार ने से पीछे नहीं हट रहे हैं