कायमगंज। आतिफ अली खां
यूनिट 4 यूपी गर्ल्स बटालिएन एनसीसी फतेहगढ के कमान अधिकारी कर्नल विजेन्द्र शारदा के दिशा निर्देशन में विश्व आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन किया गया है। इसके उपलक्ष्य में सब यूनिट शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान के एनसीसी कैडेट्स द्वारा जल निकायों आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया।विद्यालय की प्रबंधिका मोनिकाअग्रवाल एवं
प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्त के साथ एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा ने स्वर्ण सरोवर कुंडा पर जाकर वृक्षारोपण कियाऔर सभी को वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया गया।

