कवि डॉ सुनीत सिद्धार्थ ‘सुनीत की पुस्तक’ खरी खोटी का हुआ लोकार्पण
कायमगंज। आतिफ अली खां
यूपी के कायमगंज में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मे कई जिलों से आए कवियों ने अपनी हास्य कविताओं, गजलो व शेरो शायरी से श्रोताओं का मन मोह लिया। लोग रातभर कविता पाठ का आनंद लेते रहे।
यह आयोजन कायमगंज के सीपी गेस्ट हाउस में हुआ। यह कवि सम्मेलन साहित्यिक संस्था अनुगूँज की ओर से कवि डॉ सुनीत सिद्धार्थ ‘सुनीत की पुस्तक’ खरी खोटी के लोकार्पण के अवसर पर हुआ।कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, साहित्यकार प्रोफेसर रामबाबू मिश्र, गीतकार पवन बाथमआदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कवियों में लखनऊ से रामकिशोर तिवारी, एटा से बलराम सरस, बहराइच से ओम वर्मा, बाराबंकी से प्रदीप महाजन, फतेहपुर से समीर शुक्ला, बनारस से विभा शुक्ला, लखनऊ से हेमा पांडे , अभिषेक तिवारी आदि कवियों ने अपनी रचनाएं, कविताएं, शेरो शायरी व गजलों के माध्यम से कवि सम्मेलन में चार चांद लगा दिए। समीर शुक्ला ने हास्य कविता के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया। वही बलराम सरस ने कविता के माध्यम से देशभक्ति की गंगा बहाई। कार्यक्रम के आयोजक डॉ सुनीत सिद्धार्थ व संजय गुप्ता, आसिफ मंसूरी रहे। जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर सीपी विद्या निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य आरके बाजपेई आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव गुप्ता, व्यापारी नेता अमित सेठ, साईं किडीज के प्रबंधक जितेंद्र गंगवार, आनंद बर्धन, हर्षवर्धन आदि लोग मौजूद रहे।

