GSP NEWS चैनल नाजिम खान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद,आज 29 जनवरी बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे थाना कादरी गेट अंतर्गत पांचाल घाट गंगा नदी पर आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी ने मौनी अमावस्या पर अमृत योग में स्नान करने के लिए महंत ईश्वर दास महाराज के साथ गंगा जी में आस्था की दुपकी लगाई वहीं मंगलकामना कर सूर्य को जल अर्पित किया वहीं उन्होंने नें आश्रम की गायों को गुड आदि भी खिलाया और आश्रम के मन्दिरों के दर्शन किये उन्होंने गंगा को और साफ व अच्छा बनाने की लोगों से अपील की अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति मौके पर मौजूद रहे ईश्वर दास महाराज से जिलाधिकारी नें जनपद के कई मसलों पर वार्ता की आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ला नें बताया कि मौनी अमावस्या का योग मंगलवार देर शाम सात बजकर दस मिनट से ही शुरू हो गया। बुधवार शाम 6.27 बजे तक अमावस्या रहेगी। उन्होंने बताया कि यह अमृत योग है। चंद्रमा व सूर्य मकर राशि में और बृहस्पति जब वृष राशि में पहुंचते हैं तो यह पूर्ण योग बनता है। वे बोले, ब्रह्म मुहूर्त का स्नान सुबह चार बजे से शुरू होगा। अखाड़ों का अमृत स्नान भी सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगा तथा शाम तक रहेगा ।