GSP NEWS चैनल पारस भारद्वाज ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में किया गया सम्मानित आज गायत्री इंटरनेशनल स्कूल नियर गुड़गांव देवी मंदिर फर्रुखाबाद में क्लास 9 और 4 क्लास के दो छात्र अर्पिता भारद्वाज और पुष्कर भारद्वाज दिल्ली में 28और 29 दिसंबर जो कि तालकटोरा स्टेडियम में हुई थी उसमे गोल्ड मेडल निकलकर अपने स्कूल और अपने जिले का नाम रोशन किया है यह प्रतियोगिता नेशनल शोटोकन काटते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर सिहान संजय लंगोली द्वारा करवाई गई थी जो कि कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के द्वारा अप्रूव्ड थी इन बच्चो की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल , डायरेक्टर देवांश अग्रवाल ,और प्रधानाचार्य ने बच्चो को बहुत बहुत आशीर्वाद दिया और इन बच्चो को मेडल देकर सम्मानित किया ।