GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
एक्टर सैफ अली को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाने वाले आटो ड्राइवर सम्मानित बालीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले का मामला पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर का नाम भजन सिंह राणा है जिन्हें एक संस्था ने उसके काम को सराहा और उसे बतौर इनाम 11 हजार रुपए का चेक देकर उन्हें शॉल भेंट की। भजन सिंह राणा हरिद्वार उत्तराखंड के रहने वाले हैं और वो सालों से मुंबई में ऑटो चला रहे हैं। एक्टर को अस्पताल पहुंचाने के बाद वो सुर्खियों में आ गए थे।