GSP NEWS चैनल पारस भारद्वाज ब्यूरो चीफ जिला फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
जनपद फर्रुखाबाद में बंदरों के आतंक से जनपद वासी काफी हद तक है परेशान इसके बाद भी बंदरों को पकड़ने के लिए कोई भी ठोस कदम नही उठाये गये है आये दिन बंदरों के हमले हो रहें है एक मामला सामने आया है किसान को बंदरों नें हमला करने पर किसान गंभीर रूप से घायल हो गया किसान की उपचार के दौरान मौत हो गयी कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर शिवाजीनगर निवासी 45 वर्षीय नन्हे लाल वर्मा की बीते 17 जनवरी को बन्दर पेंट लेकर छत पर चले गये थे जब नन्हे लाल को जानकारी हुई तो वह पेट लेनें के लिए छत पर गये तो लगभग दर्जन बंदरों नन्हे पर हमला बोल दिया| जिससे नन्हे बुरी तरह घायल हो गये परिजन लखनऊके एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे लेकिन बीती रात रिफर किये जानें पर परिजन पीजीआई लेकर जा रहे थे लेकिन मार्ग में ही नन्हे की मौत हो गयी परिजन बीती रात शव लेकर घर आ गये उपनिरीक्षक अमित गुप्ता नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा गया