हरदोई:- पाली- एसपी ने किया पाली थाने का निरीक्षण, सवायजपुर में पैदल गश्त करके लिया सुरक्षा प्रबंधन का जायजा हरदोई: पाली- पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने देर रात थाना पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे, थाना कार्यालय आदि का गहन निरीक्षण किया गया। एसपी ने थाना के अभिलेखों की प्रविष्टियों को जांच कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पाली क्षेत्रांतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से देर रात्रि पैदल गस्त की गयी । थानाक्षेत्र में स्थित सर्राफा मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अल्फा/बीटा टीम का आकस्मिक निरीक्षण किया पाली के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सवायजपुर क्षेत्रांतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से देर रात्रि पैदल गस्त की गयी । थानाक्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ बडौदा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अल्फा/बीटा टीम का आकस्मिक निरीक्षण कर ड्यूटीरत कर्मचारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया