GSP NEWS चैनल नाजिम खान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/थाना राजेपुर अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर चौरासी निवासी 19 वर्षीय विपिन कुमार दिवाकर पुत्र रामभजन इंटर की पढ़ाई करनें के बाद कस्बे में ही कम्प्यूटर सीखनें का कार्य कर रहा था राम भजन नें बताया कि बीती रात पुत्र विपिन नें उससे पैसे मांगे लेकिन पैसे ना होनें से उसे मना कर दिया, जिससे वह खफा हो गया रात में रामभजन अपनी पत्नी राजेश्वरी के साथ दूसरे मकान में सोनें चले गये घर पर विपिन के साथ ही दो पुत्री 18 वर्षीय खुशबु व 17 वर्षीय अंजली भी सो रहीं थी| विपिन नें घर के बरामदे में छत के कुंडे से मफलर से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली सुबह लगभग 7 बजे विपिन की माँ राजेश्वरी जब विपिन को उठानें गयी तो देखा तो वह फांसी पर झूल रहा था सूचना पर उपनिरीक्षक राकेश कुमार नें शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया