GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान की रिपोर्ट
प्रयागराज महाकुंभ में लगी भयंकर आग : कई टेंट जलकर हुए राख आज रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में एक कैम्प में पुआल में लगी आग तेजी से फैल गई और आग की चपेट में आने से करीब 18 कैम्प जल गए। वहीं फायरब्रिगेड टीम ने तत्काल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने से मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली आग की लपटों और भीषण धुएं के गुबार को दूर से भी देखा जा रहा था आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ महाकुंभ क्षेत्र में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया, बल्कि मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। महाकुंभ क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे वहीं, प्रयागराज पुलिस की तरफ से जारी बयान में किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है। मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की कोई खबर नहीं है। आग सबसे पहले गीता प्रेस के टेंट में लगी, जिसके बाद उसके आसपास के 10 टेंट उसकी जद में आ गए। उन्होंने बताया कि किसी अखाड़े के टेंट में आग नहीं लगी है सभी कुछ सुरक्षित है