जयपुर मे बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण और 25 लाख रुपए फिरौती वसूलने के मामले में रामनगरिया थाना पुलिस ने 25 वर्ष की युवती रवीना मीणा के साथ गैंग मेंबर दीपक व जीतराम को गिरफ्तार किया है।
GSP NEWS चैनल सलमान खान ब्यूरो चीफ जयपुर राजस्थान की रिपोर्ट
जयपुर राजस्थान मे बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण और 25 लाख रुपए फिरौती वसूलने के मामले में रामनगरिया थाना पुलिस ने 25 वर्ष की युवती रवीना मीणा के साथ गैंग मेंबर दीपक व जीतराम को गिरफ्तार किया है।पहले दोस्ती, फिर मिलने बुलाया…पीड़ित ने बताया कि चार महीने पहले उसकी रवीना से पहचान हुई थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। 23 दिसंबर को युवती ने उसे जगतपुरा पुलिया के नीचे मिलने बुलाया। युवती के साथ कार में बैठकर आगरा रोड की ओर गए। लौटते समय युवती ने साथी को लोकेशन भेजी और आरोप लगाया की उसके साथ गंदा काम हुआ है। थोड़ी देर मे लड़की के दोस्त आ गए और उसे उठा ले गए। 25 लाख मे सौदा होने के बाद कारोबारी को रिहाई मिली।