अमेरिका में फैली आग 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अमेरिका को चपेट में लेती जा रही है।वॉर्नर ब्रदर्स, यूनिवर्सल पिक्चर्स, पैरामाउंट पिक्चर्स, वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स के आफिस और स्टूडियो जल कर राख हो गए।अभिनेत्री जेमी ली कर्टिस, अभिनेता एडम सैंडलर, बेन एफ्लेक, टॉम हैंक्स, स्टीवन स्पीलबर्ग, जेम्स वुड ,बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन समेत विभिन्न हस्तियों के घर और आफिस जल कर राख हो गये। हॉलीवुड हिल्स भी त्राहिमाम कर रहा है। जहां आस्कर अवार्ड का आयोजन होता था वह बिल्डिंग जल कर राख हो गई है , एक अनुमान के अनुसार 5000 इमारतें जल कर राख हो गई हैं और 50 अरब डॉलर का नुक़सान हो चुका है।लोग सवाल कर रहे हैं कि अमेरिका आग बुझा क्यों नहीं पा रहा है मगर अमेरिका ने आग बुझाने के साधन बनाए ही कब थे ? उसकी सारी कोशिश और बिजनेस तो दुनिया भर में आग लगाने की रही है।