आक़िल गौर

यूपी STF के साथ राजस्थान पुलिस पहुंची सहारनपुर, घर से मिली नकली नोट की खेप, पकड़ा गया मास्टरमाइंड
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली रोड स्थित पॉश कॉलोनी सेंट्रल पार्क के बुधवार की रात को एक मकान में राजस्थान पुलिस, यूपी एटीएस और सहारनपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान जांच टीम ने बड़ी संख्या में नकली नोटों की खेप पकड़ी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने नोट बनाने वाले मुख्य आरोपी गौरव पुंडीर को हिरासत में ले लिया है. गौरव पुंडीर पर दिल्ली और राजस्थान में बड़ी मात्रा में नकली नोटों की खपत कराने का गंभीर आरोप है
