फर्रुखाबाद, फेडरेशन ऑल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया
GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद मनोज मिश्रा जिला अध्यक्ष फेडरेशन ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने अपने पदाधिकारीयो के साथ नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद पहुंचकर विनोद कुमार अधिशासी अधिकारी को अपने लैटर पैड पर लिखित ज्ञापन सौंपा
वहीं उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि रेलवे रोड का निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया गया है जिसमें जिलाप्रशासन द्वारा पूर्व में कहा गया था कि रेलवे रोड से लेकर चौक चौराहा तक मॉडल रोड बनवाया जाएगा आज लगभग साढ़े तीन वर्ष हो गए हैं जिसमें अभी तक कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया है वहीं 26.7.2025 को फर्रुखाबाद चौक में दिए गए धरने पर अधिशासी अधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया था कि विद्युत विभाग द्वारा शिफ्टिंग कार्य पूरा होने के बाद एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा विद्युत विभाग द्वारा रेलवे रोड पर विद्युत पोल व वंच केवल शिफ्टिंग कार्य पूरा होने की पूरी जानकारी देने पर व्यापार मंडल के द्वारा आज 15 दिसंबर को रेलवे रोड के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया है जिसमें पाया गया कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत पोल व वंच केवल शिफ्टिंग कर दिया गया है आज इसी को लेकर नाराजगी जागते हुए सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है वहीं
ज्ञापन लेकर अधिशासी अधिकारी ने 7 दिन का समय दिया है जल्द रेलवे रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा