सीता मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में एक और बीएलओ के मौत की खबर सामने आई है. यह मामला गोंडा जिला का है, जहां इलाज के दौरान शिक्षामित्र की मौत हो गई है, जिनका नाम नानबच्चा है. वह जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में BLO के पद पर तैनात थे और बीते 6 दिसंबर को अचानक तबियत बिगड़ी थी और कल देर रात लखनऊ मेडिकल कालेज में मौत हों गई.
मृतक बीएलओ नानबच्चा की बेटी ने बीते 6 दिसंबर को रूपईडीह विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद पर आरोप लगाए थे. रूपईडीह बीआरसी बुलाकर डांटा था और काम का दबाव बनाया था. मृतक की बेटी ने अधिकारी रियाज पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और कहा था कि मेरे पापा शिक्षामित्र में है उनके ऊपर प्रेशर बहुत ज्यादा था.
बेटी ने कहा कि मेरे पापा को बीपी की दिक्कत थी, और प्रेशर होने की वजह से उन्होंने अपनी दवा टाइम से नहीं खाई थी. क्योंकि उनके ऊपर प्रेशर था. हमारे पिता बोले कि काम करना ही है वह दवा इसलिए नहीं खा रहे थे. कह रहे थे कि हम खाएंगे तो नींद आ जाएगी और आज मौत की नींद सो गए. वहीं परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए लखनऊ के केजीएमयू से शव लेकर गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं. जहां पर आज बीएलओ नानबच्चा का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
