
नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की अदालत ने गांधी फैमिली के खिलाफ ईडी की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है. दरअसल, नेशनल हेराल्ड केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. इस फैसले में गांधी परिवार को राहत मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने गांधी परिवार के खिलाफ ईडी द्वारा दायर अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया. साथ ही दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि सोनिया गांधी सहित अन्य आरोपियों को एफआईआर की प्रति फिलहाल नहीं दी जाएगी.
सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मंगलवार को राहत देते हुए दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विशाल गोगने ने कहा कि इस स्तर पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता क्योंकि ईडी का मामला सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर निजी शिकायत और मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन आदेशों पर आधारित है, न कि किसी एफआईआर पर.
