जुल्फकार खान प्रदेश प्रभारी

बांग्लादेश में अगले साल होने वाले संसदीय चुनाव से पहले हालात को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ने लगी है. बांग्लादेश में हिंसा देखी जा रही है. एक उम्मीदवार उस्मान हादी को सिर में गोली मार दी गई. घटना के बाद बांग्लादेश में चुनाव आयोग के एक दफ्तर को जला दिया गया. इन घटनाओं के बाद अमेरिका सबसे ज्यादा चिंतित है. अमेरिकी दूतावास ने पूरे बांग्लादेश के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है, जिसमें अमेरिकी नागरिकों को चुनावी माहौल के दौरान सतर्क रहने, भीड़ और राजनीतिक रैलियों से दूर रहने की सलाह दी गई है. यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब बांग्लादेश चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि 12 फरवरी 2026 को संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह एक साथ कराए जाएंगे. यह पहली बार होगा जब देश में एक ही दिन दो बड़े लोकतांत्रिक अभ्यास होंगे.
अमेरिका को क्यों सता रही है हिंसा की आशंका?
ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने एडवाइजरी में कहा है कि चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक रैलियां, विरोध-प्रदर्शन और जनसभाएं तेज हो सकती हैं, और भले ही ये शुरुआत में शांतिपूर्ण हों, लेकिन इनके हिंसक होने का खतरा बना रहेगा.
