
फिल्म धुरंधर में संजय दत्त का एंट्री सीन, एक हाथ में सिगरेट, दूसरे में पिस्तौल, पीछे बजता ‘हवा-हवा’ गाना सिर्फ सिनेमा का तड़का नहीं है. यह कराची के सबसे खौफनाक और चर्चित पुलिस अफसर SSP चौधरी असलम की असली जिंदगी का आईना है. पाकिस्तान का यह ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ खुद को फिल्मी हीरो नहीं मानता था, लेकिन वह अक्सर कहा करता था, ‘एक दिन मुझ पर भी फिल्म बनेगी’. धुरंधर ने मानो उसकी वही भविष्यवाणी पूरी कर दी. हालांकि उसकी पत्नी फिल्म को लेकर नाराज हैं. आइए जानें चौधरी असलम की कहानी.
