अतुल शुक्ला बेरोचीफ हरदोई

यूपी के कानपुर में रावतपुर थाने के दो दरोगा ऑन-ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए. जिसके बाद दोनों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया. ADCP वेस्ट कपिल देव की देर रात चेकिंग में गुरुदेव चौकी इंचार्ज लोकेश पटेल और दरोगा निखिल सिंह नशे में धुत मिले. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों दरोगा को सस्पेंड कर दिया.
साथ ही सख्ती में सभी पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि अगर ऑन ड्यूटी कोई भी शराब के नशे में मिला तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा. डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी के अनुसार, ठंड में पुलिस की गश्त का जायजा लेने के लिए एडीसीपी वेस्ट कपिल देव देर रात चेकिंग पर निकले थे. इसी दौरान रावतपुर थाने की गुरुदेव चौकी इंचार्ज लोकेश पटेल और थाने में तैनात दरोगा निखिल सिंह को नशे की हालत में पाया गया. जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारी थाने में शराब पी रहे थे.
एडीसीपी ने बताया कि इससे पहले भी दोनों को कई बार अनुशासन और जनता के साथ व्यवहार को लेकर चेतावनी दी जा चुकी थी. इस अनुशासनहीनता की रिपोर्ट तैयार कर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को भेजी गई. पुलिस कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया.
