
हमास और इजरायल के बीच भले ही सीजफायर हो गया है लेकिन अभी भी जंग के ओर-छोर समेटने में सालों बीत जाएंगे. गाजा तबाह कर देने वाली लड़ाई में हमास के कई खूंखार लीडर्स मौत के घाट उतारे गए. सिर्फ यही नहीं गाजा की सुरंगों में अभी तक सैकड़ों हमास लड़ाके फंसे हैं. दम घोंट देने वाली सुरंगों के अंदर ना कोई जानकारी पहुंचती है और ना ही बाहर आती है. इन लड़कों को शांति समझौते के बारे में कुछ पता भी नहीं है और वो डर के मारे यहां से निकल ही नहीं रहे हैं. इस बीच इजरायल ने 40 लड़ाकों को लेकर चौंकाने वाला दावा कर डाला है.
इजरायल ने सुरंगों में फंसे लड़ाके उतारे मौत के घाट
इजरायल तक पहुंचने के लिए गाजा में बनाई गई इन अंधेरी गुफाओं में युद्ध के दौरान करीब 200 हमास लड़ाके घुस गए थे. यहां ना ठीक से ऑक्सीजन पहुंचती थी और ना ही सूरज की एक भी किरण दिखती थी फिर भी लड़ाकों को लग रहा था कि ये सबसे सुरक्षित जगह है लेकिन अब इजरायल ने दावा किया है कि 200 में से 40 लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया गया है.
