आक़िल गौर उत्तराखंड

गुजरात एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एक खतरनाक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. गिरफ्तार लोगों में एक सेना का जवान भी शामिल हैं. एटीएस की सूत्रों से बताया गया कि गोवा और दमन से खुफिया जानकारी लीक की गई थी. ओरोपियों की पहचान दमन की रश्मणि रविंद्र पाल (35) और रिटायर्ड आर्मी सूबेदार अजयकुमार सुरेंद्रसिंह (47) हैं. ये दोनों पाकिस्तान के हैंडलरों ‘अब्दुल सत्तार’ और ‘खालिद’ के लिए काम कर रहे थे. इन दोनों के आईपी एड्रेस मुल्तान, सरगोधा और लाहौर से ट्रेस हुए हैं. ATS ने इनकी गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई रश्मणि की मदद से फर्जी फेसबुक-व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर फौजियों को हनीट्रैप में फंसाते थे. ट्रोजन मैलवेयर भेजकर फोन हैक कर सेना की हर मूवमेंट की जानकारी चुराते थे.
मुख्य आरोपी रश्मणि रविंद्र पाल है, जो हनी ट्रैप में फौजियों को फंसाती थी. मूल रूप से दमन की रहने वाली है. इस नेटवर्क की सबसे अहम कड़ी थी. प्वाइंट वाइज इसकी कुंडली समझते हैं. उसने कई लोगों को अपने जाल में फंसा कर खुफिया जानकारी हासिल की.
