आक़िल गौर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर 2025 को भारत में रहने वाले हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी. इससे पहले वे साल 2021 में दिल्ली आए थे. पुतिन का ये दौरा भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है. वे रूस-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो 23वां द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन होगा. इस मीटिंग पर सिर्फ दो देशों ही नहीं पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.
व्लादिमीर पुतिन भारत में दो दिनों के दौरे पर होंगे लेकिन उनके यहां रुकने की अवधि करीब 30 घंटे होने वाली है. रूसी राष्ट्रपति 4 दिसंबर की शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां पीएम मोदी उनकी मेजबानी करेंगे. चलिए देखते हैं उनका पूरा शेड्यूल क्या होगा, हालांकि इसमें बदलाव भी हो सकता है –
