आक़िल गौर

संसद का विंटर सेशन शुरू होते ही एक अनोखा विवाद ने राजनीतिक गलियारों को गरमा दिया है. कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद रेणुका चौधरी कुत्ते को गाड़ी में लेकर संसद भवन परिसर तक ले आईं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. कहा यह भी जा रहा है कि राज्यसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जा सकता है.
वहीं पत्रकारों ने आज जब उनसे इस बाबत सवाल किया तो उन्होंने भौं-भौं बोलकर जवाब दिया. इससे पहले, उनकी एक टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम किया था. उन्होंने कहा कि यह काटने वाला नहीं है, काटने वाले तो और हैं पार्लियामेंट के अंदर है. यह बयान न सिर्फ बीजेपी को भड़का गया, बल्कि पूरे विपक्ष को भी इसकी चपेट में ले आया.
‘भौं भौं’ कह कर चली गईं
दरअसल, हुआ यूं कि 1 दिसंबर 2025 को विंटर सेशन के पहले दिन रेणुका चौधरी संसद पहुंचीं, लेकिन उनके साथ था उनका पालतू कुत्ता था. यह कदम बिल्कुल सामान्य नहीं था, इसलिए सत्ता पक्ष तुरंत उन पर टूट पड़ा और कड़ा विरोध शुरू हो गया. कहा यह भी जा रहा है कि राज्यसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जा सकता है. रेणुका चौधरी से जब बुधवार को संसद परिसर में ये सवाल पूछा गया. तब उन्होंने कहा ‘भौं भौं’ और इतना कह कर चली गईं.
