आक़िल गौर

इंडिगो के पैसेंजर के लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है. पहले एक-एक करके तमाम फ्लाइट के डिले होने का सिलसिला शुरू हुआ. हालत इस कदर बिगड़े कि कई फ्लाइट्स 10 घंटे तक डिले हो गईं. पैसेंजर्स की मुश्किलें यहीं पर नहीं थमीं, बल्कि इंडिगो की फ्लाइट्स थड़ाधड़ कैंसिल होने लगीं. फ्लाइट्स डिले की असल वजह क्या है, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इंडिगो इन डिले और कैंसिलेशन को ‘ऑपरेशन रीजन’ बताया है.
