
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना नया अत्याधुनिक प्रदेश कार्यालय बनाने जा रही है. करीब 200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस भव्य भवन में डिजिटल वॉर रूम, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, मल्टी-लेवल पार्किंग और कई आधुनिक सुविधाएं होंगी. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की. बैठक में भवन की डिजाइन, बजट और समय-सीमा पर विस्तृत चर्चा हुई.
नया मुख्यालय लखनऊ में ही बनेगा, जिसकी लोकेशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह कार्यालय न सिर्फ संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि डिजिटल युग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चुनावी रणनीति, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और डेटा एनालिटिक्स के लिए अलग से डिजिटल वॉर रूम भी होगा.जानकारी के मुताबिक 2029 के लोकसभा चुनाव तक यह मुख्यालय बनकर तैयार हो जाएगा
