
कर्नाटक में ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स अभी चर्चा में है. कर्नाटक कांग्रेस में सब ठीक है, यह दिखाने की कोशिश जारी है. यही कारण है कि सीएम और डिप्टी सीएम लगातार ब्रेकफास्ट पर मिल रहे हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एकता का प्रदर्शन करते हुए आज यानी मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के आवास पर पहुंचे. डीके शिव कुमार के आवास पर दोनों नेताओं ने साथ में नाश्ता किया. सत्ता को लेकर जारी खींचतान के बीच कुछ ही दिन पहले दोनों नेताओं ने साथ में नाश्ता किया था.
सीएम सिद्धारमैया बेंगलुरु में उपमुख्यमंत्री के सदाशिवनगर स्थित आवास पर पहुंचे. यहां डीके शिवकुमार और उनके भाई तथा पूर्व कांग्रेस सांसद डी के सुरेश ने उनका स्वागत किया. हालांकि, इसे एक सौहार्द यात्रा के रूप में पेश किया जा रहा है क्योंकि तीन दिन पहले शिवकुमार इसी तरह नाश्ते के लिए मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर गए थे. सूत्र इस ब्रेकफास्ट वाली मुलाकात को महज कर्ट्सी मुलाकात बता रहे हैं.
