
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में देश को संबोधित कर रहे हैं. यह प्रोग्राम एयर न्यूज वेबसाइट, न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा. इसके अलावा एयर न्यूज, डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर लाइव-स्ट्रीम किया जा रहा है. आकाशवाणी पर हिंदी के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में ब्रॉडकास्ट हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस एपिसोड में भारत के वर्तमान प्रगति से लेकर इतिहास की गौरव गाथा तक, साथ ही उन्होंने साइंस और एग्रिकल्चर में तरक्की की भी बात की.
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भेजे जाने पर भूटानी लोग भारत का आभार जता रहे हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात में अपने भूटान यात्रा का जिक्र किया. उन्होंने भूटान में सभी लोग वहां Buddhist Relics यानी भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भेजे जाने को लेकर भारतवासियों का आभार जता रहे थे। मैंने भी जब यह सुना, तो मेरा हृदय गर्व से भर उठा। पिछले महीने ही National Museum से इन पवित्र अवशेषों को रूस के Kalmykia ले जाया गया था। यहां बौद्ध धर्म का विशेष महत्व है। मुझे बताया गया कि इनके दर्शन के लिए रूस के दूरदराज से भी बहुत बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे।
14,500 फुट पर आयोजित हो रहा मैराथन, बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं लोग- पीएम मोदी
इन दिनों उत्तराखंड का विंटर टूरिज्म लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है. सर्दियों के मौसम में औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसी जगहें खूब पॉपुरल हो रही हैं. पिथौरागढ़ जिले में 14,500 फुट से अधिक की ऊंचाई पर आदि कैलाश में राज्य की पहली High Altitude Ultra Run Marathon का आयोजन किया गया था. इसमें देश भर के 18 राज्यों से 750 से ज्यादा एथलिट्स ने हिस्सा लिया था.
