
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पता बदल गया है. साथ ही, तेजस्वी यादव और लालू यादव का भी आवासीय पता बदल गया है. ये सब राबड़ी देवी के लिए नए आवास के आवंटन के कारण हुआ है.अगले 6 महीने के भीतर उन्हें 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला खाली करना पड़ेगा. इसका मतलब यह कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पता बदलने वाला है और इसके साथ ही लालू यादव और तेजस्वी यादव का भी आवास बदल जाएगा. नीतीश सरकार ने राबड़ी देवी को विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के लिए निर्धारित नया आवास-39 हार्डिंग रोड आवंटित कर तो दिया है, लेकिन विवाद थम नहीं रहा है. आरजेडी ने कहा है कि सरकार चाहे कुछ भी कर ले राबड़ी देवी बंगला खाली नहीं करेंगी.
बंगला बड़ा, पर RJD को आपत्ति
वहीं, बंगला विवाद पर विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में पांच सांविधानिक पद होते हैं, जिनमें चार पहले से ही कर्णकिंत (तय) हैं. पांचवें के लिए सूचना निकाली गई है जो विवाद हो रहा है इसका कोई मतलब नहीं है. अब सवाल उठता है कि आखिर 1 एकड़ वाले बंगले से 3 एकड़ वाले बंगले में राबड़ी देवी क्यों नहीं जाना चाह रही हैं. सीधे तौर पर देखें तो नेता प्रतिपक्ष का स्टेटस और उसी क अनुरूप उनका बंगला भी बड़ा है. सीधे तौर पर आप कह सकते हैं कि नीतीश सरकार राबड़ी देवी के कद के अनुसार बंगला देना चाह रही है, लेकिन राजद इसे कद छोटा करना क्यों मान रहा है?
