
मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि साइक्लोन दितवाह (Cyclone Ditwah) धीरे-धीरे तमिलनाडु के तट की ओर बढ़ रहा है. शनिवार, 29 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया साइक्लोन दितवाह की वजह से तामिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. स्कूल-कॉलेज समेत फ्लाइट और ट्रेन सर्विस को रोका रोका गया है. हालांकि, मौसम विभाग ने बताया कि या तूफान रविवार 30 नवंबर को तामिलनाडु में लैंडफॉल कर सकता है. इसके सीधे तौर पर तट से टकराने की संभावना नहीं है, बल्कि पूर्वी तटीय इलाकों से होते हुए आगे बढ़ जाएगा. साथ ही मौसम विभाग वे भारी से बहुत ज्यादा बारिश, तेज हवाएं और शहरों में बाढ़ का खतरा हो सकता है
