GSP NEWS चैनल दिशान खान सब ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट 
बाघ के हमले में वनरक्षक सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद
के गांव पटपटागंज टिमरुआ क्षेत्र में आज सुबह बाघ को देखा गया। वन विभाग के अधिकारियों व
कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बाघ को पकड़ने को पूरा प्रयास किया। बाघ खूंखार ने पकड़ने वालों पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में वन विभाग के वनरक्षक सिद्धार्थ देवानंद दुबे, गांव जसमई निवासी राकेश कुमार दीक्षित आदि कई लोग घायल हो गए। वनरक्षक श्री सिद्धार्थ देवानंद दुबे,को डॉ हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में व राकेश कुमार दीक्षित को ग्राम पचपुखरा स्थित जय माता दी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।
श्री सिद्धार्थ देवानंद दुबे, के मुंह एवं वांह में कई गहरे घाव हैं । बताया गया कि कई अन्य घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।
