GSP न्यूज चैनल इंजमाम खान नगला दाऊद कमालगंज की रिपोर्ट
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों को लेकर श्रंगीरामपुर घाट पर पहुंच कर निरीक्षण किया गया फर्रूखाबाद, आज 3,नवंबर को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी व आरती सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रंगीरामपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर होने बाले स्नान की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा गंगा के तट पर गोताखोर, वोट, नाविक, ड्रिंकिंग वाटर, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के लिये उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया, घाट व रास्ते में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के लिये जनरेटर लगाने व पी0ए0सिस्टम लगाने के लिये निर्देशित किया, जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कैम्प लगाने एम्बुलेन्स उपलब्ध कराने,घाट तक रास्ता सही कराने के लिये निर्देशित किया गया इस अवसर पर एस0डी0एम सदर ,ई0ओ0जिलापंचायत,खंड विकास अधिकारी कमालगंज व संवंधित मौजूद रहे।