GSP न्यूज चैनल नीरज राजपूत ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
गंगापार महात्मा गाँधी इंटर कालेज राजेपुर की कक्षा 10 की छात्रा कु0मनाली पाठक को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया
फर्रूखाबाद आज 27 अक्टूबर 2025, को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत गंगापार महात्मा गाँधी इंटर कालेज राजेपुर की कक्षा 10 की छात्रा कु0मनाली पाठक पुत्री श्री मनोज पाठक निवासी ग्राम इमादपुर सोमवंशी,राजेपुर को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया कु0 मनाली पाठक द्वारा जनता दर्शन में आई समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये एवं जिलाधिकारी कोर्ट में आये हुये वादों की सुनवाई भी की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भी की गई।कु0मनाली पाठक द्वारा राष्ट्रीय ज्ञान परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है व राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा भी उत्तीर्ण की गई है।