GSP न्यूज चैनल अजीम खान जिला संवाददाता फर्रुखाबाद कायमगंज की रिपोर्ट
कायमगंज आज पृथ्वी दरवाजा रोड बांके बिहारी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई
जिसमें 60 महिलाओं ने सर पर कलश रखकर आगे बढ़ते हुए लेकर चली वहीं पीछे से नगर के प्रमुख नागरिकों की भीड़ के साथ रथ यात्रा निकाली गई कार्यक्रम के आयोजक संजीव गुप्ता के साथ काफी लोगों का हुजूम चल रहा था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविकांत गर्ग पूर्व व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश अग्रवाल जी, विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ अभिनव सिंह जी सम्मानित अतिथि के रूप में रूपेश गुप्ता जी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा फर्रुखाबाद उपस्थित रहेंगे।
जिसमें पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, महिला व्यापार मंडल की प्रदेश श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल जी , व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री भी सभी के साथ कम से कदम ताल मिलाते हुए सभी के साथ चल रहे थे इसमें प्रमुख रूप से संजय गुप्ता जी नीरज राठौर , सुभाष गुप्ता राजीव गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता बाबाजी, अटल गुप्ता सुभाष चंद्र गुप्ता सैकड़ो लोग उपस्थित थे यात्रा देखते ही बन रही थी लगता था बहुत बड़ा सुंदर मनमोहक दृश्य सामने उपस्थित हो रहा था सब कुछ राम मय था महिलाएं मंगल गान करती हुई आगे आगे चल रही थी
कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित थे