GSP न्यूज चैनल अनुराग सैनी कंपिल फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद थाना कंपिल क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम रायपुर चिनहटपुर निवासी सुनील पुत्र लटूरी ने थाना कंपिल में तहरीर दी है
तहरीर में दर्शाया गया कि प्रधान मो. समी उर्फ मुस्तकीम व उनके पुत्र सैफ अली व तालिब अल निवासी काजी टोला नें 16 अगस्त को
शाम लगभग 5 बजे मीट मिली बिरयानी का वितरण किया आरोप है कि ग्राम की महिलाएं व बच्चे अनजानें में बिरयानी को खानें लगे जिससे तमाम लोगों के साथ ही सुनील कुमार का भी व्रत खंडित हो गया मामले का वीडियो वायरल होनें के वाद दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज नें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर मामले में मुकदमा दर्ज करनें की मांग की अन्य सामाजिक संगठन भी क्रोध में आ गए थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वही वही मोहम्मद समी प्रधान ने बताया कि जो मुझ पर आरोप लगाए गए हैं वह आरोप एक दम गलत है यह सब मेरे विरुद्ध चाल चली जा रही है कुछ गांव के ही व्यक्ति हैं जिनमें पीछे से नाकाम हरकतें कर रहे हैं अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ जो अब मुझे फसाया जा रहा है