अमृतपुर विधानसभा के अच्छे कार्य करने वाले भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया सुशील शाक्य ने ग्राम कटरी तौफीक, गाड़िया हैवतपुर, अचानकपुर एवं अजीजाबाद में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाना इस दौरान विधायक ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में हर संभव मदद देने के लिए आज संभव तैयार है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न किया जाए तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि संकट दुख की घड़ी में उनके बीच आकर मदद करना उन्हें बड़ा संबल देता है उन्होंने कहा कि यह दौरा न केवल राहत सामग्री वितरण तक सीमित रहा बल्कि वहीं विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल निस्तारण का आश्वासन भी दिया।