आज 06/08/2025 को फर्रुखाबाद:- मोहम्दाबाद नगर के ग्राम रोहिला कृष्ण बलराम नगर) बूथ पर समाजवादी पार्टी विधानसभा भोजपुर की संगठनात्मक बैठक विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
GSP न्यूज चैनल नाजिम खान क्राइम ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
आज 06/08/2025 को फर्रुखाबाद:- मोहम्दाबाद नगर के ग्राम रोहिला कृष्ण बलराम नगर) बूथ पर समाजवादी पार्टी विधानसभा भोजपुर की संगठनात्मक बैठक विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई फर्रुखाबाद:- मोहम्दाबाद नगर के ग्राम रोहिला कृष्ण बलराम नगर) बूथ पर समाजवादी पार्टी विधानसभा भोजपुर की संगठनात्मक बैठक विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की व्यवस्था मनोज यादव नगर अध्यक्ष मोहम्दाबाद ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य *पूर्व मंत्री/जिलाध्यक्ष श्री रामसेवक सिंह यादव* जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हर गाँव, हर गली, हर मोहल्ले में अराजकता का माहौल है, पूरा देश नफ़रत की आग से जल रहा है कहीं जातिगत आग लगी है तो कहीं धार्मिक आग बच्चों के भविष्य को ईर्ष्या के धुएं में भस्म कर रही है। वोट मांगते समय गांव, गरीब, किसान, मजदूर और महिला सुरक्षा की बात करने बाले लोग सरकार बनने के पंण्डित नेहरू की जीवनी सुनाकर ही जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 की लड़ाई “करो या मरो” की स्थिति में लड़नी होगी। आज पूरे देश के राजनैतिक विश्लेषक और बड़े पत्रकार ये मान रहे हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बड़ा परिवर्तन करने जा रही है, इसलिए भाजपा के ये मायावी लोग कुछ भी कर सकते हैं, आज जिस तरह बिहार में नैतिक हार स्वीकार करने की जगह भाजपा और उनके सहयोगी लोग जनमत का अपहरण करने का प्रयास कर रहे हैं। उसी तरह का कोई भी षडयंत्र उत्तर प्रदेश में भी किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को स्थिर और सजग रहना होगा बूथों पर लड़ाई लड़नी होगी, बिना बूथ को जिताए सरकार नहीं बना सकते इसलिए अपने-अपने बूथों पर अखिलेश यादव बन जाओ अपने बूथ पर फोकस करो। कई बार हम लोकल के लोगों के दुर्व्यवहार और फूहड़ आचरण की वजह से बूथ हार जाते हैं इसलिए सभी लोग अपनी जनसेवा की भावना रखते हुए लोगों को जोड़ने का काम करो, हर जाति वर्ग की परेशानी में उनका साथ दो लोग अपने आप आपसे जुड़ते चले जाएंगे श्री यादव ने नगर अध्यक्ष मनोज यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव की सराहना करते हुए कहा कि आप दोनों लोग युवा हैं और हमें खुशी है पूरी शक्ति से पार्टी संगठन को मजबूती देने का काम कर रहे हैं। बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत ने कहा कि बूथ का मजबूत होना ही सबसे बड़ा काम है, असली लड़ाई तो बूथ पर ही होती है बूथ कमेटियाँ बहुत ही मजबूती से बनाई जानी चाहिए और सभी बूथ पदाधिकारी ये सोचना बंद कर दें कि किसे टिकट मिलेगा या चुनाव कौन लड़ेगा, वो सिर्फ एक बात याद रखें कि हमारा साइकिल निशान है और श्री अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं और अपना बूथ जिताना है। आज भाजपा के पास पीडीए एकता की कोई काट नहीं है इसलिए वो बौखलाए हुए लोग तमाम तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं। भोजपुर विधानसभा में यादव मुसलमान और शाक्य समाज के जो बी.एल.ओ. तैनात थे उनको सरकार की जातीय भावना के तहत ड्यूटी से हटाया गया है ये जानकारी जो हमें मिली है इसके बारे में हम सब लोग मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एंव उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि लोग एक व्यक्ति का नाम लेकर कहते हैं फिर एक बार फलानी सरकार लेकिन हमें गर्व है कि हमारे नेता ने नारा लगाया है कि “अबकी बार पीडीए सरकार” आने बाली सरकार किसी व्यक्ति की नहीं होगी बल्कि पीडीए परिवार की होगी आज पुलिस निरंकुश हो चुकी है गांव-गांव दलाल पैदा हो गए हैं छोटी-छोटी लड़ाइयों में दोनों पक्षों से पैसा लेकर समझौता करा दिया जाता है, ये भाजपा के मायावी लोग हमारे पीडीए परिवार में दरार पैदा कराना चाहते है समाजवादी साथियों आपकी जिम्मेदारी है पीडीए परिवार को एकजुट रखने की अगर ये एकता बनी रही तो पीडीए सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता बैठक में जिला संगठन की तरफ से कार्यक्रम प्रभारी के रूप में उपस्थित जिला सचिव मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता ने कहा कि भय या पक्षपात अनुराग या द्वेष के बिना सभी नागरिकों के लिए संविधान संम्बत न्याय करने की शपथ लेने बाली सरकार में बैठे लोग आज जातिवाद की पराकाष्ठा को पार कर चुके हैं, जाति विशेष यादव और धर्म विशेष मुसलमान के खिलाफ़ कार्यवाही करने के लिए लिखित रूप से सरकारी आदेश जारी होने लगे हैं, आज बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और व्यापारियों के व्यापार से इस सरकार का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है, किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा करने बाले लोग सत्ता में आने के बाद खाद लेने के लिए समितियों पर पहुँचे किसानों का लाठियों से स्वागत कर रहे हैं, महिला सुरक्षा का नारा लगाकर आज भाजपाई बेव सीरीज तरह से अपने वीडियो रिलीज कर रहे हैं। संविधान को कुचला जा रहा है, शोषित वंचित और गरीबों के अधिकारों को सरेआम छीना जा रहा है देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है हमें आपको बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है आज पूरे देश में नफ़रत की अफीम बोई जा चुकी है देश पाखण्ड युक्त हो चुका है बच्चों की शिक्षा युवाओं का रोजगार गर्त में समाता जा रहा है, जनता को मन्दिर-मस्जिद में उलझाकर सरकार अपने चहेते लोगों को अवसर प्रदान कर रही है। दुनियाँ में दो ही मंदिर सबसे बड़े हैं एक शिक्षा का मंदिर और दूसरा लोकतंत्र का मन्दिर। ऐ पीडीए परिवार के लोगों एक बात याद रखना जो लोग तुम्हारे हाथ का छुआ पानी नहीं पी सकते जो लोग तुम्हें व्यास पीठ पर बैठा हुआ नहीं देख सकते वो तुम्हारा वोट लेने के लिए तुम्हें चुनावी हिन्दू तो बना सकते हैं लेकिन तुम्हारे हक के लिए लड़ नहीं सकते। इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित बनाकर उनमें जागरुकता पैदा करो और लोकतंत्र के मन्दिर में ऐसी मूर्तियों की स्थापना करो जो तुम्हारे और तुम्हारी आने बाली पीढ़ी के अधिकारों की रक्षा कर सकें इस दौरान बैठक में उपस्थित ब्लाॅक अध्यक्ष मोहम्दाबाद अजब सिंह शाक्य, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा, लोधी महासभा के संरक्षक रामगोपाल वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष पूर्व प्रधान वीर सिंह पाल, आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जन-मानस से सरकार बदलने की अपील की इस दौरान रि.सूबेदार/मेजर प्रमोद यादव, असर्फी लाल दिवाकर जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, जनार्दन यादव जोनल प्रभारी, अतुल शर्मा सेक्टर प्रभारी, बब्लू पठान बूथ अध्यक्ष, विनय कुमार बूथ अध्यक्ष, रामसिंह यादव बूथ अध्यक्ष, अभिषेक यादव नगर अध्यक्ष सलोवा, शिवकुमार सिंह बूथ अध्यक्ष, पवन यादव बूथ अध्यक्ष, धर्वेन्द्र सिंह यादव सेक्टर प्रभारी, शीलेश यादव बूथ अध्यक्ष, रवि शर्मा बूथ अध्यक्ष पवन कुमार यादव पूर्व नगर अध्यक्ष आदि सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।