GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
कायमगंज की मासूम 3 वर्ष की बच्ची गुमशुदा होने पर उप निरीक्षक येतेंद्र सिंह ने तलाश कर परिजन को सुपुर्द किया मासूम 3 वर्ष की छोटी सी बच्ची गोल्डी निवासी मुड़ौल कोतवाली कायमगंज जो की। आज फर्रुखाबाद सदर में अपने परिजनों के साथ आकर खो गई थी जिसकी सूचना उसके माता-पिता ने चौकी तिकोना कोतवाली फर्रुखाबाद उप निरीक्षक येतेंद्र सिंह को दी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी येतेंद्र सिंह ने क्षेत्र में तलाश जारी की तलाश करने पर चौकी प्रभारी येतेंद्र सिंह ने छोटी सी बच्ची गोल्डी उम्र 3 वर्ष को सकुशल उसके मां सोनी पत्नी अंकित पुत्र सुनील कुमार निवासी मुड़ौल कोतवाली कायमगंज को सुपुर्द किया माता-पिता ने अपनी बच्ची को गोद में लेकर खुश होकर उप निरीक्षक येतेंद्र सिंह व पुलिस प्रशासन की काफी प्रशंसा की।