उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय योग संस्थान द्वारा गिरिराज वाटिका सेक्टर 5 , विकास नगर लखनऊ में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया:भारतीय सनातन ज्ञान परम्परा के विशिष्ट उपादेय “ योग अभ्यास “ को वैश्विक प्रतिष्ठा प्राप्ति के पर्याय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रेरक अवसर पर भारतीय योग संस्थान द्वारा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार संपन्न हुआ। जिसमें सूक्ष्म क्रियाएं, आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं कई योगासन कराया गया। कार्यक्रम में लोहिया नगर वार्ड के पार्षद श्री राकेश मिश्रा, क्षेत्रीय प्रधान श्रीमती रेणु पाठक केंद्र प्रमुख श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्री आलोक कुमार गुप्ता, श्री सुनील बाजपेई, श्री अमित शर्मा (सिद्धू ), श्री सुनील द्विवेदी, श्री विजय जायसवाल, श्री मानवेंद्र सिंह, श्री आरती यादव, श्रीमती संध्या गुप्ता श्रीमती रितिका शर्मा, श्रीमती कुमकुम गुप्ता, श्रीमती कल्पना सिंह, श्रीमती सीमा यादव एवं कई गणमान्य लोगों द्वारा उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया बनाया गया। श्री रामप्रेम परिवार के अध्यक्ष श्री अमित शर्मा ने कहा कि राष्ट्र गौरव यशस्वी प्रधान मंत्री जी की योग अभिरुचि के प्रेरणा स्वरूप हम सभी कार्यकर्ता निरंतर योग शिविर संचालन में भागीदारी निर्वहन कर रहे हैं और योग साधना को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।भारतीय योग संस्थान की क्षेत्रीय प्रधान श्रीमती रेणु पाठक एवं केंद्र प्रमुख श्रीमती सुनीता गुप्ता ने बुजुर्ग लोगों के साथ-साथ युवाओं को भी योगा करने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया योग से आप अपने शरीर एवं मानसिक गतिविधियों में सामंजस्य ला सकते हैं एवं स्वस्थ जीवन का लाभ उठा सकते हैं।