GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस फर्रुखाबाद जिले में योग भव्य आयोजन संपन्न हुआ
फर्रुखाबाद जिले में आज 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद की एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी सातनपुर समिति मैदान, में योग का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि व महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया इस अवसर पर जनपद के कई विशिष्ट अतिथियों ने संपूर्ण रूप से सहभागिता की, जिनमें सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेन्द्र राठौर, कायमगंज विधायक सुरभि गंगवार, मण्डलायुक्त कानपुर के. विजयेन्द्र पांडियन, जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद राजपूत, और नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सभी ने मिलकर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया।