अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष निहत्थे पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में फर्रुखाबाद जिला उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष श्री सदानन्द शुक्ला जी के प्रतिष्ठान पर एक संयुक्त बैठक हुई
GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
दिनांक 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष निहत्थे पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में आज 24 अप्रैल को फर्रुखाबाद जिला उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा
गुट के जिला अध्यक्ष श्री सदानन्द शुक्ला जी के प्रतिष्ठान पर’ फर्रुखाबाद जनपद के सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें पहलगाम में आतंकी हमले में देश के 27 बेकसूर निर्दोष पर्यटकों की जो हत्या की गई उसपर चर्चा की व श्रद्धांजलि अर्पित कर आतंकवाद के खिलाफ सभी ने माननीय प्रधानमंत्री से आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने व आतंकवादियों के घर मे घुसकर जवाब देने की मांग की
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने कल दिनांक 25 अप्रैल को दोपहर 1 बजे तक फर्रुखाबाद जिला व नगर की सभी दुकाने बन्द रखने की अपील की
कल 25 अप्रैल को सभी व्यापारी भाइयो से उन्होंने अपील है कि अपनी दुकानें दोपहर 1 बजे तक बंद रख कर सुबह 9 बजे चौक चौराहे पर एकत्रित हो कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करे
जिला अध्यक्ष श्री सदानन्द शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम व लालू कनोजिया जिला महामंत्री श्री नरेश पालीवाल नगर अध्यक्ष मो0 इख़लाक़ खान महामंत्री राकेश सक्सेना संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक कोषाध्यक्ष जॉली राजपूत नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव नगर चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह नगर प्रभारी ठाकुर सर्वेंद्र सिंह जिला महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला नगर संरक्षक आनन्द प्रकाश मुन्ना गुप्ता अनुपम रस्तोगी युवा जिलाध्यक्ष सुंदर गुप्ता फतेहगढ़ अध्यक्ष श्री उमेश चतुर्वेदी व सभी व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी आदि मौजूद रहे