GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा भेजी गयीं 17 एम्बुलेंसों को सांसद व विधायक व जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया फर्रुखाबाद,थाना कादरी गेट अंतर्गत डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा भेजी गयीं 17 एम्बुलेंसों को मुकेश राजपूत सांसद व सुशील शाक्य विधायक अमृतपुर और आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमे 108 एम्बुलेंस सेवा को 8 नई एम्बुलेंस व 102 सेवा के लिए 9 नई एम्बुलेंस मिली हैं इस प्रकार जिले में गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से रोगियो को बड़ी राहत मिलेगी जिसमें निशुल्क तत्काल एंबुलेंस स्थान पर पहुंचेगी