GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए बड़ा बयान दिया है. मीडिया में उनका यह बयान काफी वायरल है इमरान मसूद ने कहा कि हमें एक-दूसरे के धर्म और त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। मैं मांस नहीं खाता। अगर आप एक दिन मांस नहीं खाते हैं तो क्या दिक्कत है? अगर आप 10 दिन मांस नहीं खाते हैं तो आप घिस नहीं जाएंगे। अगर इससे किसी और को खुशी मिल रही है तो उसे खुशी देने में क्या दिक्कत है।दिल्ली के साथ ही यूपी में भी नवरात्रि से पहले मटन को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी ने जहां ईद पर मीठी सेवइयां खाने की सलाह दी है तो वहीं अब कांग्रेस के सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद का बयान आ गया है।इसके पहले दिल्ली से बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने कहा, नवरात्रि त्योहार की गरिमा को बनाए रखने के लिए मीट की दुकान बंद होनी चाहिए।इमरान ने मुसलमानो को सलाह देते हुए कहा कि मैं तो मीट खाता नहीं हूं. इसमें अगर एक दिन मीट नहीं खाओगे तो दिक्कत क्या है? अगर 10 दिन मीट नहीं खाओगे तो कोई घिस नहीं जाओगे. दूसरे को अगर इससे खुशी मिल रही है तो उसको खुशी देने में दिक्कत क्या है.