GSP NEWS चैनल पारस भारद्वाज ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद आज 20, मार्च को श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई,समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व संवंधित अधिकारियों को बसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये , स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई ,आबकारी विभाग की बसूली ठीक पाई गई,परिवहन विभाग की बसूली अच्छी पाई गई,खनन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई , मंडी कायमगंज की बसूली कम पाई गई, मंडी कायमगंज को प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया,वन विभाग की बसूली कम पाई गई बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर जिलाधिकारी न्यायिक,उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कायमगंज,उपजिलाधिकारी अमृतपुर व सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।