Haridwar News Breaking:
यूपी की राजधानी लखनऊ की रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पर्स व उसमें रखे गहने दीनदयाल पार्किंग से गुम होने के बारे में डायल 112 के माध्यम से सूचना पर सिटी कोतवाली हरिद्वार में चेतक पर नियुक्त कांस्टेबल कमल मेहरा व कांस्टेबल राकेश ने मित्रता, सेवा, सुरक्षा के स्लोगन को चरितार्थ किया। उन्होंने पर्स व गहने खोजकर बुजुर्ग के हवाले किए।
पर्स में करीब डेढ़ लाख रुपये बाजार कीमत की 2 तोले की सोने की चेन तथा लगभग 50,000 रुपए बाजार कीमत की दो सोने की अंगूठी रखी हुई थी।
पुलिस के अथक प्रयास व सुरागरसी कर पर्स व आभूषण लौटाने पर बुजुर्ग महिला व उसके परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरि-भूरी प्रशंसा की गई ।
