
Kaimganj News:
चीनी मिल में फिर तकनीकी खराबी ने पेराई में मुश्किल पैदा कर दी ।वाहन में गन्ना लिए किसान परेशान है और अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। चीनी मिल में पुरानी मशीनों के सहारे मरम्मत कराकर हर सत्र में गन्ना पेराई कार्य किया जा रहा है। मरम्मत के लिए बजट भी आता है। पेराई के दौरान कई तकनीकी खराबियां सामनेआई लेकिन इन तकनीकी खराबियों को सही कर लिया गया। लेकिन सत्र के अंतिम वक्त में मशीनों ने फिर दगा दे दिया। इस बार चीनी मिल प्रशासन को बड़ी तकनीकी खराबी से जूझना पड़ा।आए दिन तकनीकी खराबी और बॉयलर में प्रेशर न उठने के कारण गन्ना पेराई कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। इससे मिल प्रशासन परेशान है। शुक्रवार सुबह नौ बजे मिल का चार नम्बर रोलर लोहे की भारी वस्तु आ जाने से चलना बंद हो गया। इस कारण बैगास का बॉयलर तक पहुंचाना बंद हो गया। बॉयलर का प्रेशर डाउन हो जाने से पेराई बंद हो गई थी। शनिवार शाम तक गाजियाबाद से नया रोलर मंगाकर पेराई चालू की गई। लेकिन ओवर साइज रोलर होने के कारण रविवार दोपहर पेराई फिर बंद हो गई। सोमवार तक पेराई चालू नहीं हो सकी। मिल के मुख्य अभियन्ता आरएल बघेल ने बताया कि रोलर को दुरस्त कराने का कार्य चल रहा है। जिसके ठीक होने पर पुनः पेराई कार्य शुरू हो सकेगा।
