GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान की रिपोर्ट
’फर्रुखाबाद/आज थाना कादरी गेट अंतर्गत चौकी पांचाल घाट क्षेत्र मेला श्री रामनगरिया में सांस्कृतिक पंडाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित सम्मेलन में अरविंद शुक्ला जी को सुभाष प्रजापति एडीएम ने शाल उड़ाकर फूलों की माला पहनाकर मंच पर सम्मानित किया इस मौके पर मौजूद रहे श्री बॉबी दुबे, राज त्रिपाठी, राहुल इकबाल, भूपेंद्र प्रताप सिंह ,रितेश शुक्ला ,कुलभूषण श्रीवास्तव ,अरविंद दुबे, पंकज राकेश, सारस्वत ,निशॉत मिश्रा, आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी को शाल उड़ाकर फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया वही स्वतंत्रता सेनानी अरविंद शुक्ला जी ने मंच पर खड़े होकर कहा कि इस संसार में ईश्वर ने हर व्यक्ति को जीवन दान दिया पर किसी व्यक्ति को ज्यादा वर्ष जीवन दान किया और किसी व्यक्ति को बहुत कम जीवनदान दिया इसीलिए हमारा हर व्यक्ति से कहना है कि छोटी सी जिंदगी है इस जिंदगी में हर व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करते रहना चाहिए हर धर्म के व्यक्ति के साथ संपूर्ण उसकी मदद करते रहें ईश्वर आपकी हमेशा मदद करेगा आप कभी मायूस नहीं रहेंगे आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहेगी ।